Pickleball World Cup में भारत की 'किड्स टीम' को मिला सिल्वर, जूनियर वर्ग में रहा चौथा स्थान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 05, 2026

मुंबई, पांच सितंबर पिकलबॉल विश्व कप में भारत की जूनियर टीम का अभियान शनिवार को चौथे स्थान के साथ समाप्त हुआ जबकि ‘किड्स टीम’ ने रजत पदक जीता। ओपन वर्ग में भारत को क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के खिलाफ 2-4 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। अर्जुन सिंह की अगुआई वाली जूनियर टीम में नाओमी अमलसादिवाला, आदित्य सिंह, दिया मत्तिपति, देव शाह, डी.ए. राजू और पूर्वांश पटेल शामिल थे।

ओपन वर्ग में भारत और अमेरिका के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमें एक समय 2-2 से बराबरी पर थीं, लेकिन इसके बाद कैटरीना स्टीवर्ट और रोणन कैमरन ने अपने-अपने एकल मुकाबले जीतकर अमेरिका को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। भारतीय मास्टर्स टीम का अभियान भी क्वार्टर फाइनल में वियतनाम के खिलाफ समाप्त हुआ।

दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2-2 से बराबर रहने के बाद निर्णायक टाई खेला गया, जिसमें वियतनाम ने बाजी मारी। इस बीच व्यक्तिगत एकल वर्ग में पूर्वांश पटेल और वीर शाह ने शानदार प्रदर्शन किया। पूर्वांश ने अंडर-18 बालक एकल वर्ग में स्वर्ण, जबकि वीर शाह ने अंडर-14 बालक एकल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रमुख खबरें

Census 2027: यूपी, पंजाब समेत चार राज्यों में 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी आबादी की गणना

US Envoys के दौरे से पहले Vladimir Putin ने Kyiv पर हमले 72 घंटे के लिए रोके

Mumbai में Piyush Goyal ने किया दूसरे Skill Centre का उद्घाटन, 6 केंद्र खोलने की योजना

Satwik-Chirag की जोड़ी Malaysia को हराकर China Masters के फाइनल में पहुंची