Pilibhit में Tiger Attack से 60 वर्षीय किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शुक्रवार रात केले के बाग में कथित तौर पर घात लगाए बैठे बाघ के हमले में 60 वर्षीय एक किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शांतिनगर गांव निवासी मुंशी प्रसाद रात करीब आठ बजे अपने केले के बाग की रखवाली करने गए थे, तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाद में शव को रामनगर तिराहे पर रखकर सड़क जाम कर दी। उन्होंने परिवार को मुआवजा देने और वन्यजीवों से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में अक्सर बाघ और तेंदुए दिखाई देते हैं तथा वन विभाग को कई बार इसकी सूचना दी गई, लेकिन निगरानी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

पूरनपुर के क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क से हटाया। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने में हुई देरी से ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया।

प्रमुख खबरें

CM Bhagwant Mann का ऐलान, Punjab की 1 करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

Nepal Floods: महाराष्ट्र के 299 नागरिक सुरक्षित, 60 लोगों से संपर्क की कोशिश जारी

धावक Abhishek Pal को NADA का नोटिस, Asian Games से पहले डोपिंग का मामला

Meerut Police ने CM Yogi Adityanath का पुतला जलाने की योजना में दो को किया गिरफ्तार