पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

By अभिनय आकाश | Oct 09, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नवी पिल्लै की आलोचना करने वाली एक पोस्ट को रीपोस्ट किया। उन्होंने दक्षिण अफ़्रीकी कानून विशेषज्ञ पिल्लै पर "अमेरिका और इज़राइल से नफ़रत करने" का आरोप लगाया। इस पोस्ट में नोबेल समिति पर भी उन्हें पुरस्कार देने के लिए निशाना साधा गया और दावा किया गया कि उन्होंने शांति को बढ़ावा देने के लिए कभी कुछ नहीं किया। ट्रंप ने शोएनलॉ की पोस्ट को रीशेयर किया, जिसमें कहा गया था कि नोबेल कमिटी ने पिल्ले को चुनकर "खुद को बुरी तरह शर्मिंदा" किया है। पोस्ट में उन पर आतंकवादियों और हमास का समर्थन करने का आरोप भी लगाया गया और गाजा में नरसंहार के आरोपों की उनकी जांच की आलोचना की गई। पोस्ट में लिखा था पिल्ले अमेरिका और इज़राइल से बेझिझक नफ़रत करती हैं।" इसमें आगे यह भी आरोप लगाया गया कि उन्होंने "आतंकवादियों का जश्न मनाया और हमास को पुरस्कृत किया।

प्रमुख खबरें

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा