Trending News । फ्लाइट का बढ़ गया था वजन, इसलिए पायलट ने नीचे उतार दिए 19 यात्री

By एकता | Jul 12, 2023

विमान कंपनी ईज़ीजेट (EasyJet) से जुड़ा एक अजीबो-गरीब मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, कंपनी के एक विमान ने ज्यादा वजन बढ़ जाने की वजह से 19 यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया। मामला 8 जुलाई का है। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, पायलट यात्रियों को परिस्थिति के बारे में बताता नजर आ रहा है और उनमें से 20 लोगों को खुद से विमान से उतरने को कह रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छिड़ गई।

ईज़ीजेट का एक विमान 8 जुलाई को लैंजारोटे से लिवरपूल के लिए उड़ान भरने वाला था। लेकिन मौसम और विमान के वजन के हिसाब से पायलट सुरक्षा के साथ विमान को टेक ऑफ नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने यात्रियों के बीच आकर उन्हें मौसम और मौजूदा परिस्थिति के बारे में बताया और 20 लोगों को विमान से उतरने को कहा। इतना ही नहीं पायलट ने उतरने वाले लोगों को 500 यूरो का रिफंड देने की भी बात कही। 19 यात्रियों के उतरने के बाद विमान ने 11:30 बजे उड़ान भरी, जो रात करीब 9.45 बजे उड़ान भरने वाला था।

प्रमुख खबरें

East Delhi में फटे नोट के विवाद में पिटाई के बाद Delivery Boy समीर हुसैन ने की खुदकुशी

Uttarakhand Board में दिव्यांग छात्रों को राहत, पासिंग मार्क्स में 5 प्रतिशत की छूट

Suvendu Adhikari का Jhargram दौरा, कालाझोरिया में लोढ़ा-सबर समुदाय को देंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

M Jagadesh Kumar ने कहा, सिर्फ डिग्री देने तक सीमित न रहें उच्च शिक्षण संस्थान