पैतृक गांव पहुंचा विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले पायलट अभिनव का पार्थिव शरीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2021

मेरठ। पंजाब के मोगा में बृहस्पतिवार को भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से जान गंवाने वाले पायलट अभिनव चौधरी का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह हिंडन एयरबेस स्टेशन से मेरठ स्थित गंगासागर में उनके आवास पर पहुंचा। मेरठ में अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को बागपत में पायलट के पैतृक गांव पुसार के लिए ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वायुसेना के अधिकारी पार्थिव शरीर को लेकर आए। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विशेष वाहन से उतारा गया जिसे देखकर परिवार के सदस्यों की आंखे भर आईं और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था।

इसे भी पढ़ें: उल्फा (आई) के उग्रवादियों ने ओएनजीसी के अपहृत कर्मियों को किया रिहा

शुक्रवार तड़के बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया था। पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक अधिकारी का फोन आया था। उन्होंने ही बेटे की मौत की सूचना दी।पायलट के पिता ने आरोप लगाया कि वायुसेना के कर्मी पुराने जहाज उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा यह सैनिकों की जिंदगी का सवाल है। इससे पहले भी कई जवान अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर सरकार से अपील की है कि देश में मिग-21 विमानों को तुरंत बंद कर देना चाहिए। उन्होंने रोते हुए कहा कि उनका बेटा तो चला गया लेकिन आगे किसी का बेटा न जाए इसलिए सरकार को इन्हें तुरंत बंद कर देना चाहिए। अभिनव ने अपनी शादी में दहेज प्रथा के खिलाफ जाकर रस्म के तहत सिर्फ एक रुपया लिया था। इस पर पूरे देश में उनकी खूब सराहना हुई थी। अनिभव काफी होनहार थे और 2014 में वह सेवा में शामिल हुए थे। अभिनव चौधरी वायुसेना में लड़ाकू विमान मिग-21 के पायलट थे। वह इस समय वायुसेना के पठानकोट अड्डे में तैनात थे।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में हिंसा पर Delhi High Court सख्त, नतीजे रोकने और चुनाव रद्द करने की चेतावनी दी

Yemen War से लाखों लोग विस्थापित, जान बचाने के लिए जान को खतरे में डाल कर समुद्र पार कर रहे लोग

Tihar Jail के पूर्व फार्मासिस्ट से 1.75 करोड़ ठगने वाला भगोड़ा Vinod Dwarka से गिरफ्तार

Youth Congress ने PM Modi के जन्मदिन को बताया बेरोजगारी दिवस, Bengaluru में प्रदर्शन