Astrology Tips: करियर में आ रही परेशानी तो मीन राशि के लोग पहनें चांदी का छल्ला, हर काम में मिलेगी सफलता

By अनन्या मिश्रा | Jun 07, 2025

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां होती हैं। इनमें से 12वीं राशि मीन राशि होती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है। इस राशि के जातक काफी भावुक और संवेदनशील माने जाते हैं। मीन राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। गुरु ग्रह ज्ञान, आध्यात्मिकता और बुद्धि को दर्शाते हैं। इस राशि के जातक कल्पनाशील होने के साथ संगीत, कला और साहित्य जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में रुचि रखते हैं। बता दें कि रत्न शास्त्र के मुताबिक मीन राशि के जातकों के लिए चांदी और पुखराज शुभ माना जाता है।

मीन राशि का संबंध चंद्रमा और शुक्र से होता है। ज्योतिष में चांदी का संबंध मुख्य रूप से चंद्रमा और शुक्र ग्रहों से माना जाता है। चंद्रमा को भावनाओं, मन और शीतलता का कारक माना जाता है। वहीं प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का प्रतिनिधित्व करता है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। चांदी जल तत्व की धातु है, इसलिए मीन राशि के लोगों के साथ अच्छी अनुकूलता होती है। ऐसे में यदि मीन राशि के लोगों को करियर में बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो इन जातकों को चांदी का छल्ला पहनना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चांदी का छल्ला पहनने के महत्व के बारे में जानते हैं।

अगर मीन राशि के जातक चांदी का छल्ला पहन रहे हैं, तो पहले इसका शुद्धिकरण कर लें।

सबसे पहले एक कटोरी में गाय का कच्चा दूध लें।

अब चांदी का छल्ला गाय के दूध में रातभर के लिए या कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।

फिर अगले दिन चांदी का छल्ला गाय के दूध से निकालकर गंगाजल से धो लें।

यदि मीन राशि के व्यक्ति चांदी का छल्ला पहन रहे हैं, तो ध्यान रखना चाहिए कि वह पूरी चांदी की होनी चाहिए।

मीन राशि की महिलाओं को बाएं हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनना चाहिए।

सोमवार या शुक्रवार का दिन चांदी का छल्ला पहनने के लिए सबसे शुभ माना जाता है।

वहीं शनिवार के दिन इन राशि के जातकों को चांदी का छल्ला पहनने से बचना चाहिए।

क्यों पहनना चाहिए चांदी का छल्ला

बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में चांदी को चंद्रमा से जोड़कर देखा जाता है। वहीं मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं, लेकिन मीन राशि पर चंद्रमा का भी प्रभाव रहता है। ऐसे में इस राशि के जातक यदि चांदी का छल्ला पहनते हैं, तो उनको चंद्रमा से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और मानसिक शांति भी मिलती है। वहीं अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है या फिर अशुभ स्थिति में है, तो उनको चांदी का छल्ला पहनने से लाभ मिल सकता है।

प्रमुख खबरें

Beijing में सीमा विवाद पर Ajit Doval और Wang Yi की बैठक, Peace बहाली के लिए हुआ गहन मंथन

Tamil Nadu Assembly में छिड़ा सियासी संग्राम, Parandur Airport Project पर TVK और DMK में तीखी जुबानी जंग

Hemp Hearts: छोटे बीजों में छिपा बड़ा पोषण, जानें वजन घटाने और हेल्थ के लिए कैसे है ये फायदेमंद

Asian Games: 5 टेनिस खिलाड़ी चयन मानदंड पूरे नहीं कर पाए, SAI सूत्र ने दी जानकारी