पिथौरागढ़ के बगड़टोली ने Census 2027 के लिए रचा इतिहास, 100% स्व-गणना पूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 27, 2026

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का राजस्व गांव बगड़टोली जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने वाला जिले का पहला गांव बन गया है। एक आधिकारिक बयान में राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि गांव ने 100 प्रतिशत स्व-गणना पूरी कर इतिहास रचा है और राष्ट्रीय अभियान के लिए एक मिसाल पेश की है। पिथौरागढ़ के तहसीलदार विजय गोस्वामी ने कहा, गांव को जनगणना के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन प्रगणक (एन्यूमेरेटर) कलावती धरियाल ने यह काम 10 दिन में पूरा कर लिया।

उन्होंने बताया कि गांव के 18 परिवारों के कुल 77 लोगों ने जनगणना के लिंक का इस्तेमाल किया और आवश्यक जानकारी देने के लिए सभी 100 सवालों के जवाब भरे। बगड़टोली के ग्राम प्रधान राहुल कुमार ने कहा कि प्रगणक कलावती धरियाल ने उन्हें साथ लेकर ग्रामीणों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद गांव के सभी लोगों ने जनगणना लिंक के जरिये यह प्रक्रिया पूरी की।

प्रमुख खबरें

Christchurch Test में New Zealand ने पहले दिन बनाए 246 रन, Blundell और Phillips जमे

Christchurch Test: Akash Deep की धारदार गेंदबाजी, New Zealand ने पहले दिन बनाए 246/5

स्कूली बच्चों की Progress Report में AI का उपयोग, राज्यों के नियम और छात्रों की प्राइवेसी पर उठे सवाल

Tripura civic polls में 16 निकायों पर BJP की भारी जीत तय: Manik Saha