पित्रोदा ने 1984 के दंगा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़का है: नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2019

नयी दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणियों के लिए उनकी निंदा की और कहा कि उन्होंने इस त्रासदी के पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़का है। कांग्रेस को ‘‘मानसिक रूप से दिवालिया बुद्धिजीवियों के दल’’ के रूप में बताते हुए नकवी ने आरोप लगाया कि पित्रोदा की टिप्पणियों पर अपनी ‘‘आपराधिक चुप्पी’’ के जरिये विपक्षी पार्टी एक बार फिर 1984 में सिखों की नृशंस हत्याओं को न्यायोचित ठहराने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें: सिख विरोधी बयान के लिये क्या राहुल अपने ‘गुरु’ पित्रोदा को निकालेंगे बाहर: जेटली

नकवी ने पत्रकारों से कहा कि मोदी ने अलकायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी समूहों के नापाक इरादों को नाकाम किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक के जरिये आतंकवादियों का खात्मा किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व द्वारा किए गए विकास कार्यों को स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हें अपशब्द कहकर उनकी गरिमा और प्रतिबद्धता को कमजोर नहीं कर सकती है। गौरतलब है कि 1984 के दंगों के बारे में पूछे जाने पर पित्रोदा ने कथित तौर पर कहा था, ‘‘84 में हुआ तो हुआ।’’

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष