Piyush Chawla ने लिया संन्यास, क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा

By Kusum | Jun 06, 2025

टीम इंडिया के 36 वर्षीय स्पिनर पीयूष चावला ने क्रिकेट के हर प्रारूप से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। पीयूष चावला ने भारत के लिए 35 इंटरनेशनल मैच खेले थे जिसमें उन्होंने कुल 43 विकेट चटकाए थे। वो 15 साल से टीम इंडिया के बाहर थे और उन्होंने आखिरी मैच भारत का प्रतिनिधित्व टी20 प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में किया था।

पीयूष चावला ने भारत के लिए 9 मार्च 2006 को मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था जबकि वनडे में उनका डेब्यू साल 12 मई 2007 को बांग्लादेश के खिलाफ हुआ था। टी20 में डेब्यू के लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ा था लेकिन साल 2010 में 2 मई को वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में पर्दापण करने में सफल रहे थे।  

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें