Rajya Sabha: पीयूष गोयल ने विपक्ष पर लगाया सदन को नहीं चलने देने का आरोप, माफी की मांग की

By अंकित सिंह | Feb 13, 2023

संसद का बजट सत्र चल रहा है। राज्यसभा में आज जबरदस्त तरीके से हंगामा देखने को मिला। हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। अडाणी मुद्दे को लेकर विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त तरीके से नारेबाजी की। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष पर सदन को नहीं चलने देने का आरोप लगाया है। अपने बयान में पीयूष गोयल ने कहा कि जिस तरह से सदन में आकर विपक्ष हंगामा कर के कार्यवाही नहीं चलने दे रही ये बहुत ही गलत है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिन्होंने चेयर का अपमान किया, नियम तोड़े उन्हें माफी मांगनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: एक अकेला कितनों पर भारी...विपक्ष की नारेबाजी के बीच सीना ठोककर बोले PM मोदी- जितना कीचड़ उछालोगे, उतना कमल खिलेगा

एक बार के स्थगन के बाद 11:50 बजे बैठक शुरू होने पर भी सदन में हंगामा जारी रहा और सत्ता पक्ष ने एक बार फिर अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने और रजनी पाटिल का निलंबन वापस लेने की मांग की। इस मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ही सभापति जगदीप धनखड़ ने पहले शून्यकाल और फिर प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया। लेकिन जेपीसी की मांग कर रहे विपक्षी सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। धनखड़ ने हंगामा कर रहे सदस्यों से सदन चलने देने की बार-बार अपील की। लेकिन अपनी अपील का असर नहीं होते देख उन्होंने 12:05 बजे बैठक 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़