Parliament में गतिरोध दूर करने की कोशिश में सरकार, खड़गे सहित विपक्षी नेताओं से मिले पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी

By अंकित सिंह | Aug 03, 2023

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी गुरुवार को राज्यसभा में गतिरोध दूर करने के लिए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य विपक्षी नेताओं के पास मिले। राज्यसभा में मणिपुर मुद्दे पर बार-बार व्यवधान देखा जा रहा है। सदन के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा बुलाई गई बैठक में विपक्षी गठबंधन इंडिया के शामिल नहीं होने के बाद राज्यसभा के नेता पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने खड़गे से मुलाकात की, जो उच्च सदन में विपक्ष के नेता भी हैं। 

इसे भी पढ़ें: Parliament: Lok Sabha में दिल्ली अध्यादेश बिल पेश, PM Modi 10 को अविश्वास प्रस्ताव पर देंगे जवाब

रास्ते की पेशकश 

दूसरी तरफ, उच्च सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के घटक दलों ने गतिरोध खत्म करने के लिए बीच का रास्ता सुझाया है और उम्मीद है कि सरकार इसे स्वीकार करेगी। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि विपक्ष ने क्या पेशकश की है। रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों ने गतिरोध को दूर करने और राज्यसभा में मणिपुर पर निर्बाध तरीके से चर्चा कराने के लिए सदन के नेता (गोयल) को बीच के रास्ते की पेशकश की है। उम्मीद है कि मोदी सरकार इसे स्वीकार कर लेगी।’’ 

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा