पीयूष गोयल बोले, देश में बीते छह साल के दौरान विदेशी निवेश 79 फीसदी बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2019

नयी दिल्ली। सरकार ने बताया कि देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 2013-14 में 36.05 अरब अमेरिकी डॉलर था जो 2018-19 में 79% बढ़ कर 64.35 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शुक्रवार को यह जानकारी दी।  उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2014-15 में एफडीआई 45.15 अरब डॉलर, 2015-16 में 55.56 अरब डॉलर, 2016-17 में 60.22 अरब डॉलर और 2017-18 में 60.97 अरब डॉलर था।

गोयल ने बताया कि सरकार का प्रयास सक्षम और निवेशक अनुकूल एफडीआई नीति बनाने का रहा है। एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में गोयल ने बताया ‘‘सरकार का राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड गठित करने और खुदरा व्यापार के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए विभिन्न पक्षों के साथ विचार विमर्श किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर HC ने PM मोदी को जारी किया नोटिस

गोयल ने एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि नयी राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति लाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए एक मसौदा बनाया गया है जिस पर विभिन्न पक्षों की राय ली जा रही है। इस बारे में अब तक लगभग 450 सुझाव मिल चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब

Yemen War Alert: UN Envoy Hans Grundberg ने दी चेतावनी, Houthi हमलों से बढ़ सकता है भीषण संघर्ष