पार्टी लाइन से अलग राह पकड़ना पीके और पवन वर्मा को पड़ेगा भारी, कार्रवाई के मूड में नीतीश

By अंकित सिंह | Dec 12, 2019

नागरिकता संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गई लेकिन इसे लेकर राजनीति जारी है। भले ही इस बिल को लेकर जनता दल यू ने भाजपा का साथ दिया है लेकिन अब पार्टी दो फाड़ होती नजर आ रही है। पार्टी उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और वरिष्ठ नेता पवन वर्मा ने CAB का समर्थन करने पर जदयू के फैसले का विरोध किया है।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाए गृह मंत्री अमित शाह, लोग कह रहे हैं #MotaBhaiRoxx

सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी और इसके मुखिया इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि जो भी नेता अनावश्यक बयान दे रहे हैं उससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी यह भी मानती है मीडिया और सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने की बजाय, दोनों नेता पार्टी फोरम में ही बात रखे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस और TMC का दावा: CAB के बाद पूर्वोत्तर में फैल रही है हिंसा, दिख रहे हैं कश्मीर जैसे हालात

प्रशांत किशोर और पवन वर्मा द्वारा नीतीश कुमार के फैसले का विरोध करना पार्टी को नागवार गुजर रहा है। प्रशांत किशोर और पवन वर्मा नीतीश कुमार के करीबी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। उधर आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने प्रशांत किशोर को अपने साथ आने की बात कही है। राजद ने कहा कि प्रशांत किशोर हमसे जुड़ें, उन्हें हम सम्मान भी देंगे।

प्रमुख खबरें

Agra Tourism: ताज, किला और पेठा, मोहब्बत और मुगलई जायके का Perfect Destination

महाशक्तियों की जंग के बीच भारत की कूटनीति का दमदार प्रदर्शन, बन रहा है नया वैश्विक शक्ति संतुलन

President Murmu के Vrindavan दौरे से पहले हाई अलर्ट, चश्मा चोर बंदरों को डराएंगे लंगूर के कटआउट

Balochistan में Pakistan Army को बड़ा झटका, BLA के समन्वित हमलों में 25 से ज्यादा सैनिक ढेर