PKL 2019: हरियाणा स्टीलर्स ने बेंगलुरू बुल्स को 33-30 से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2019

अहमदाबाद। रेडर विकास खंडोला के 12 अंक के दम पर हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में रविवार को यहां बेंगलुरु बुल्स को 33-30 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। खंडोला ने इसके साथ ही टूर्नामेंट में 200 सफल रेड पूरे किये। डिफेंडर विकास काले ने हरियाणा स्टीलर्स के लिए छह अंक बनाये। 

बेंगलुरु बुल्स के लिए रोहित कुमार ने 12 जबकि पवन सेहरावत ने सात अंक बनाये लेकिन टीम को जीत दिलाने के लिए यह काफी नहीं था। बेंगलुरु की यह छह मैचों में दूसरी हार जबकि हरियाणा की इतने ही मैचों में यह तीसरी जीत है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह