झारखंड के नेतरहाट से खूबसूरत जगह कोई और नहीं...बस चले आइये

By सुषमा तिवारी | Jan 22, 2019

आप सभी ने पहाड़ों की खूबसूरती ज्यादातर उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश में देखी होगी। पहाड़ी इलाकों का नाम लेते ही केवल शिमला मनाली ही याद आते हैं। लेकिन हम आप को बताना चाहेंगे कि पहाड़ की सुंदरता आपको केवल यहीं नहीं बल्कि झारखंड में इससे ज्यादा देखने को मिलेगी। झारखंड एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है लेकिन ज्यादा लोगों को इस राज्य की खूबसूरती के बारे में नहीं पता है, लेकिन इस लेख में आज हम आपको झारखंड की सैर कराएंगे। 


नेतरहाट की खूबसूरती

झारखंड में एक जगह है नेतरहाट। इस जगह के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। नेतरहाट में आदिवासियों की संख्या ज्यादा है और इसके अधिकतर हिस्से में घने जंगल का फैलाव है। इस घने जंगल में आपको साल, सागवान, सखुआ और बांस के पेड़ ज्यादा मिलेंगे। यहां की जो भाषा है उसमें नेतरहाट का मतलब होता है बांस का बाजार। बांस के पेड़ के बारे में तो आप जानते ही होंगे यह लंबे खुशबूदार पेड़ होते हैं। कहते हैं कि इस जगह को प्रकृति ने बहुत ही खूबसूरत ढंग से संवारा है। यह समुद्र सतह से 3622 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। रांची से यह करीब १५० किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

सनराइज प्वाइंट

अगर आपको उगते सूरज का आकर्षक नजारा देखना हो तो नेतरहाट से खूबसूरत जगह और यहां आपको कहीं नहीं मिलेगी। उगते सूरज का नजारा ऐसा होता है कि मानो आंखों के सामने कोई दृश्य स्थिर हो गया हो। नेतरहाट के घने जंगल के बीच सूर्योदय देखने के लिए यहां सुबह और शाम को पर्यटकों का मेला लग जाता है।

इसे भी पढ़ेंः बर्फबारी का मजा लूटना चाहते हैं तो चले आइए पटनीटॉप में

मंगोलिया प्वाइंट

अगर आपको ढलता सूरज देखना है तो नेतरहाट का मंगोलिया प्वाइंट इस दृश्य के लिए मशहूर है। मंगोलिया प्वाइंट इसे इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके पीछे एक कहानी है। यह प्वाइंट एक ब्रिटिश लड़की मंगोलिया की प्रेम कहानी के लिए भी जाना जाता है। जो एक चरवाहे की बांसुरी की धुन से प्रेरित होकर उससे प्रेम करने लगी थी। पिता के विरोध करने पर उसने यहां से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। उसी प्रेम दिवानी के नाम पर इस सनसेट प्वाइंट का नाम मंगोलिया प्वाइंट पड़ा।

इसे भी पढ़ेंः नौकुचियाताल की खूबसूरत झील के नौ कोनों के बारे में जानते हैं आप ?


ऊपरी घाघरी झरना

नेतरहाट से 4 किमी दूर यह जगह प्रसिद्ध पिकनिक स्‍थल के रूप में जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुन्‍दरता के बीच पिकनिक मनाने का अपना अलग ही मजा है। 

नेतरहाट कैसे पहुंचें

नेतरहाट रांची से 144 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रांची के लिए देश के सभी प्रमुख शहरों से रेल व वायु सेवाएं निरंतर उपलब्ध रहती हैं। रांची से नेतरहाट के लिए बस या टैक्सी द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

-सुषमा तिवारी

प्रमुख खबरें

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में