Kashmir Tour Package: IRCTC के इस पैकेज के जरिए करें पार्टनर के साथ कश्मीर ट्रिप प्लान, बजट में होगी यात्रा

By अनन्या मिश्रा | Aug 08, 2025

हाल ही में IRCTC ने अपने  15 से 20 हजार वाले टूर पैकेज लाइव कर दिए हैं। इन सस्ते टूर पैकेज में भी आपको सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन इस पैकेज का टिकट बुक करने के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इसलिए कोशिश करें कि इस टूर पैकेज में खाने-पीने की सुविधाओं पर एक नजर डाल लें। क्योंकि कई सस्ते टूर पैकेज में खाने-पीने की सुविधाएं नहीं होती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 15 हजार वाले टूर पैकेज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आपको भी यह टूर पैकेज पसंद आता है और आप घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकती हैं।

इस पैकेज में आपके श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग घूमने का मौका मिलेगा।

यह पैकेज 5 रात और 6 दिन का है।

इसमें आपको बस से यात्रा करने का मौका मिलेगा।

इस टूर पैकेज का नाम 'कश्मीर हॉलिडे टूर पैकेज' है।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: अगस्त में घूमने जाने का है प्लान तो IRCTC के इन टूर पैकेज पर डालें एक नजर, जानें पूरी आइटिनरी

पैकेज फीस

अकेले यात्रा करने पर इस टूर पैकेज में 20,651 रुपए फीस देना होगा। लेकिन अगर आप परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज फीस सस्ती है।

दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 12,513 रुपए देना होगा।

तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 8,635 रुपए देना होगा।

बच्चों के लिए पैकेज फीस 11,269 रुपए है।

आप भारतीय रेल की ऑफिशियल वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

पैकेज की सुविधाएं

इस टूर पैकेज में आपको श्रीनगर में होटल में रात बिताने का मौका मिलेगा।

इसके बाद एक रात हाउसबोट में आवास मिलेगा।

घूमने के लिए एसी वाहन उपलब्ध होगा।

भोजन में सिर्फ नाश्ता मिलेगा।

झील के किनारे शिकारा की सवारी के लिए यात्री को अलग से चार्ज देना होगा।

भारतीय रेल की ऑफिशियल वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू