भारत में हाइब्रिड, बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करने की योजनाः Skoda Chairman

By Prabhasakshi News Desk | Sep 10, 2024

नयी दिल्ली । चेक कार विनिर्माता स्कोडा ऑटो भारतीय बाजार में माइल्ड हाइब्रिड से लेकर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करेगी। इसकी शुरुआत वर्ष 2026 में एक शुरुआती स्तर के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के साथ होगी। स्कोडा ऑटो के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) क्लॉस जेलमर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कोडा ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की पेशकश को लेकर एक योजना बनाई है और उसी के हिसाब से काम करेगी। 

उन्होंने कई प्रौद्योगिकी विकल्पों पर विचार की वजह के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि हमें ग्राहकों की उस इच्छा का सम्मान करना चाहिए जो वे आवागमन के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं।’’ इलेक्ट्रिक उत्पादों का ब्योरा देते हुए जेलमर ने कहा, ‘‘हमारे पोर्टफोलियो में वर्तमान में एक प्रवेश स्तर का मॉडल शामिल है जिसे हम 2026 में पेश करेंगे। यह भारत के लिए एक विकल्प है। भारत के लिए अगली कार बैटरी ईवी एन्याक होगी जिसे हम वर्तमान में यूरोप में बेचते हैं।’’ स्कोडा ऑटो वर्ष 2018 में घोषित एक कारोबारी योजना के तहत भारत में फॉक्सवैगन समूह में नई जान फूंकने के अभियान की अगुवाई कर रही है।

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026