मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में चार दिन रोक कर रखा गया विमान मुंबई पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2023

मानव तस्करी के संदेह की जांच के लिए फ्रांस में चार दिन रोक कर रखा गया विमान 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार को मुंबई पहुंचा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस विमान में अधिकतर भारतीय नागरिक सवार थे।

रोमानिया की एक कंपनी द्वारा संचालित निकारागुआ जा रही उड़ान को पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में वैट्री हवाई अड्डे पर चार दिन के लिए रोका गया था। अधिकारी ने बताया कि एयरबस ए340 विमान तड़के चार बजे के कुछ ही समय बाद मुंबई पहुंचा।

विमान ने स्थानीय समयानुसार देर रात करीब ढाई बजे वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई से 303 यात्रियों को लेकर निकारागुआ जा रही उड़ान को ‘‘मानव तस्करी’’ के संदेह में बृहस्पतिवार को पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में वैट्री हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था।

फ्रांसीसी प्राधिकारियों के अनुसार, जिस विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी, उसमें 276 यात्री सवार थे और दो नाबालिगों सहित 25 लोगों ने फ्रांस में शरण के लिए आवेदन किया है और वे अभी फ्रांस में ही हैं। फ्रांस के एक समाचार चैनल ने बताया कि दो अन्य यात्रियों को आज न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें रिहा कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

इंडस्ट्री में Salman Khan को अपना इकलौता दोस्त मानते हैं Sanjay Leela Bhansali, इंशाअल्लाह साथ न कर पाने की बताई वजह

MS Dhoni के IPL से संन्यास पर CSK सीईओ काशी विश्वानाथन ने किया बड़ा खुलासा, जानें यहां

चाबहार पोर्ट डील, मोदी से अच्छे रिश्ते... क्या है रईसी की मौत का सच?

मतदान के दिन राहुल गांधी ने रायबरेली में डाला डेरा, हनुमान मंदिर में की पूजा, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण