October Planetary Transit से बनेगा Trigrahi Yoga, इन 4 Zodiac Signs को मिलेगा लाभ

By अनन्या मिश्रा | Oct 02, 2026

अक्टूबर का महीना कुछ राशि वालों के लिए काफी अच्छा और लाभदायक रहने वाला है। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक अक्टूबर के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। अक्टूबर में सूर्य के अलावा अन्य महत्वपूर्ण ग्रहों की स्थिति में भी बदलाव आएगा। इस दौरान त्रिग्रही योग का निर्माण होगा और गुरु भी अपना राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: अक्टूबर माह में बदलेगी 2 ग्रहों की चाल, वक्री भी होंगे और उदय अस्त भी होंगे शुक्र और बुध

मेष राशि

अक्तूबर का महीना मेष राशि के जातकों के लिए सफलता लेकर आया है। नौकरी और करियर को लेकर किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवार में खुशियां रहेंगी और धन लाभ का भी संकेत मिल रहा है। नौकरीपेशा लोगों को नए और बेहतर मौके मिलेंगे। यह समय स्टूडेंट्स के लिए बेहद खास रहेगा और मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

कन्या राशि

अक्तूबर महीने में कन्या राशि के जातकों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। घर में आपका प्रभाव बढ़ेगा औऱ परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। एक से ज्यादा स्त्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे और करियर को नई दिशा मिल सकती है।

तुला राशि

इस राशि के लिए अक्टूबर का महीना करियर और व्यापार के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने के अलावा कोई बड़ी और लाभदायक डील मिल सकती है। करियर को लेकर किसी अनुभवी की सलाह काम आ सकती है। लेन-देन के मामले में भी कोई बड़ा अवसर हाथ आ सकता है।

मीन राशि

अक्टूबर का महीना मीन राशि के लोगों के लिए करियर और आर्थिक स्थिति के लिहाज से काफी बेहतर रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। समाज में आपकी छवि का प्रभाव बढ़ेगा।

प्रमुख खबरें

बिना Oven के सिर्फ भाप में बनाएं बंगाली Bhapa Doi, मुंह में घुल जाएगा इसका स्वाद

सपा सांसद Ramashankar Rajbhar का सुभासपा प्रमुख पर वार, बोले- 2027 चुनाव में नहीं चलेगी ब्लैकमेलिंग

Kiran Deo ने Bastar बाढ़ पर CR Paatil को लिखा पत्र, विशेष राहत पैकेज मांगा

2-9 से 10-9! Sujeet Kalkal ने आखिरी 11 सेकेंड में पलट दिया पूरा मुकाबला, जीता गोल्ड