Adventure Sports: कम बजट में Vietnam Trip का प्लान? ये Adventure Sports बना देंगे आपका सफर यादगार

By अनन्या मिश्रा | Jun 24, 2026

लगभग हम सभी का विदेश घूमने का सपना होता है। जब भी विदेश घूमने की बात होती है, तो लोग पेरिस, इटली, दुबई, स्विट्जरलैंड और इंडोनेशिया जैसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन इन जगहों पर जाने के लिए आपको अच्छे खासे बजट की जरूरत होगी। इन दिनों अधिकतर लोग वियतनाम जा रहे हैं। कहा जाता है कि अगर आपको कम बजट में विदेश घूमना है, तो आपको वियतनाम जरूर जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Chakrata Road Trip का बना रहे हैं Plan? इस Travel Guide को पढ़ें वरना रास्ते में होंगे परेशान

कयाकिंग

वियतनाम की एक काफी फेमस जगह हा लॉन्ग बे है। यह जगह कयाकिंग के लिए काफी ज्यादा फेमस है। यहां पर आपको बीच और बड़ी-बड़ी चट्टानों के लिए कयाकिंग करने को मिलेगा। यह जगह फोटो और वीडियो के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। लेकिन हमेशा लाइफ जैकेट पहनकर ही कयाकिंग करें और नियमों का पालन जरूर करें।

स्कूबा डाइविंग

अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिनको पानी से प्यार है तो आपके लिए स्कूबा डाइविंग अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां पर न्हा ट्रांग और फू क्वोक आइलैंड स्कूबा डाइविंग के लिए काफी फेमस है। यहां पर आपको ढेर सारी रंग-बिरंगी मछलियां देखने को मिलेंगी।

पैरासेलिंग

यह एक ऐसी एडवेंचर एक्टिविटी है, जहां पर आप समुद्र के ऊपर हवा में उड़कर खूबसूरत नजारों को देख सकती हैं। वियतनाम के कई बीच पर आपको पैरासेलिंग करने का मौका मिल जाएगा। यहां पर आपको ऊपर से समुद्र और शहर का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देगा। यह एक्टिविटी एडवेंचर लवर्स को काफी पसंद आती है।

सैंड बोर्डिंग

आप वियतनाम में मुई ने नाम की जगह पर सैंड बोर्डिंग का लुत्फ ले सकती हैं। यहां पर प्लास्टिक बोर्ड पर बैठकर रेत के पहाड़ों से नीचे उतरा जाता है। यह एक बजट-फ्रेंडली एक्टिविटी है।

इन बातों का रखें ध्यान

नियमों का पालन करें।

हमेशा हेलमेट पहने रहें।

ट्रेंड गाइड की निगरानी में हमेशा एक्टिविटी करें।

अगर आपको दिल या सांस से जुड़ी समस्या है, तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

प्रमुख खबरें

World Cup: England और Ghana का मैच गोलरहित ड्रॉ, ग्रुप L में फंसा रोमांचक पेंच

Delhi के मंत्री Sirsa ने CM Bhagwant Mann की गिरफ्तारी माँगी, गुरु अपमान पर चुप्पी क्यों?

US से डील होते ही पेजिश्किान क्यों पहुंचे पाकिस्तान, अंदर की कहानी कुछ और ही है?

सुपर-सब Ante Budimir का कमाल, Croatia को दिलाई अहम जीत, Panama का World Cup सपना टूटा