Travel Tips: Last Minute Trip का बना है Plan, भारत की ये 5 जगहें बना देंगी आपका वेकेशन यादगार

By अनन्या मिश्रा | Jan 26, 2026

अक्सर लोग घूमने की प्लानिंग करते हैं, तो कुछ लोग दोस्त और फैमिली के साथ घूमना पसंद करते हैं। कई लोग लास्ट मिनट घूमने का प्लान बना लेते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं और लास्ट मिनट ट्रिप प्लान करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर बिना ज्यादा प्लानिंग के भी अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Best Tourist Places in Kashmir: प्रकृति की सुंदरता, सुखद जीवन शैली देखनी है तो एक बार कश्मीर जरूर जाएं

रण ऑफ कच्छ

सर्दियों में रण ऑफ कच्छ किसी जादू से कम नहीं है। यहां पर चारों ओर सफेद नमक की जमीन और ऊपर खुला आसमान देखने में काफी सुंदर लगता है। ऐसे में अगर आप दिसंबर में गुजरात जाना चाहें, तो आराम से जा सकती हैं। इस समय यहां का मौसम काफी ज्यादा अच्छा रहता है। खास बात यह है कि आपको भारी-भरकम वूलेन कपड़े भी नहीं पैक करने पड़ेंगे।

अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स

अगर आप सबसे खूबसूरत जगह ढूंढ रही हैं और आपको दूर जाने में दिक्कत नहीं है, तो आपको अंडमान जाना चाहिए। नीला पानी, सुकून और सफेद रेत आपको यहां पर सब मिलेगा। आप यहां पर स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटी में हिस्सा ले सकती हैं। चाहें तो यहां पर बीच पर बैठकर रिलैक्स कर सकती हैं।

वर्कला

अगर आपको सिर्फ समंदर देखना है और पार्टी नहीं करनी है, तो केरल का वर्कला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। यहां समुद्र के किनारे ऊंची-ऊंची चट्टानें हैं। जिन पर कैफे बने हुए हैं। सुबह के समय मेडिटेशन, दिन में बीच वॉक और शाम को कैफे में बैठकर सनसेट का नजारा देख सकते हैं। यह सब आपको जन्नत में होने का एहसास दिलाएगा।

पुष्कर

राजस्थान की गिनती तो वैसे सबसे खूबसूरत राज्यों में होती है। राजस्थान के कई शहर ऐसे हैं, जो खूबसूरती की मिशाल पेश करते हैं। हालांकि आमतौर पर लोग उदयपुर, जयपुर और जैसलमेर घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन आप चाहें तो इस ट्रिप में आप पुष्कर एक्सप्लोर कर सकते हैं। भले की यह छोटा शहर है, लेकिन यहां पर आपको भरपूर शांति मिलेगी। पुष्कर घाट, ब्रह्मा मंदिर और झील के लिए जाना जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

फ्लाइट और होटल आदि पहले से चेक कर लें।

बहुत ज्यादा चीजें प्लान न करें।

सिर्फ अच्छा और आराम फील करने पर ज्यादा ध्यान दें।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: अब Social Media पर छाई E20 Janta Party, Nitin Gadkari के इस्तीफे की हो रही माँग

CWG 2026: वजन घटाने के लिए तीन दिन भूखी रहीं Mirabai Chanu, नया रिकॉर्ड बनाकर जीता ऐतिहासिक स्वर्ण

Bengaluru में प्रदर्शन के दौरान उमर खालिद और शरजील इमाम समर्थक तख्तियां दिखाने वाली महिला पर FIR दर्ज

Jaya Parvati Vrat 2026: 27 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा आस्था का पर्व, जानें Shubh Muhurat और व्रत पारण की Date