By अनन्या मिश्रा | Mar 04, 2025
राधा रानी मंदिर
नारायण भट्ट जी निवास स्थान
बरसाना में राधा रानी मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित नारायण भट्ट जी का निवास स्थान है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने नारायण भट्ट जी को ब्रज की खोज के लिए ही पृथ्वी लोक पर भेजा था। बरसाना के राधा रानी मंदिर में राधारानी का विग्रह आज भी मौजूद है। जोकि गोस्वामी नारायण भट्ट जी ने प्रकट किया था। बताया जाता है श्रीराधा रानी को नारायण भट्ट जी अपनी पुत्री के रूप में पूजते हैं। इसी वजह से ब्रज के लोग राधा रानी को प्यार से 'लाडली' या 'प्यारी बेटी' कहने लगे।
सखी ललिता का मंदिर
वहीं बरसाना गांव से करीब 2 किमी की दूरी पर ऊंचा गांव में राधारानी की प्रधान सखी ललिता देवी का मंदिर है। ललिता और कृष्ण के दिव्य विवाह का साक्षी यहां पर स्थिति सखिगिरि पर्वत आज भी है। धार्मिक मान्यता है कि ललिता सखी और अन्य सखियों के साथ श्रीकृष्ण ने सखिगिरी पर्वत पर सात फेरे लिए थे।
कीर्ति मंदिर
बता दें कि बरसाना का एक खास मंदिर कीर्ति मंदिर है। यह मंदिर देवी राधा और उनकी मां कीर्ति को समर्पित है। इस मंदिर का नाम कीर्ति देवी राधा की माता के नाम पर है। कीर्ति मंदिर दुनिया के ऐसा इकलौता मंदिर है, जहां पर राधा रानी मां की गोद में हैं। मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे के दोनों तरफ अष्ट सखियां लाडली जी को निहारती नजर आएंगी।