क्या NEET UG 2022 परीक्षा स्थगित होगी या नहीं? दिल्ली HC जल्द सुनाएगा अपना फैसला

By प्रिया मिश्रा | Jul 14, 2022

मेडिकल यूजी कोर्सेज के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट NEET परीक्षा 2022 का आयोजन रविवार 17 मई को होना है। लेकिन सोशल मीडिया पर परीक्षा को स्थगित करने की मांग फिर से तेज हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक NEET UG 2022 परीक्षा को स्थगित करने की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। बता दें कि सरकार की तरफ से स्‍पष्‍ट कर दिया गया है कि परीक्षा स्‍थगित नहीं की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: बीए करने के बाद आपके पास टॉप कॅरियर विकल्प क्या हो सकते हैं और क्या करें

दरअसल, 12वीं पास करने वाले ऐसे ऐसे लाखों छात्र हैं जिन्होंने NEET UG 2022 और CUET 2022 दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। CUET 2022  की परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होने वाली है। इसी बीच 17 जुलाई को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित होगी। ऐसे में छात्रों की मांग थी कि नीट एग्जाम की तारीख आगे बढ़ा दी जाए। छात्रों का कहना है कि दोनों परीक्षाओं की डेट क्लैश हो रही है। हालाँकि, NTA ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि CUET परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय NEET परीक्षा की तारीख को ध्यान में रखा गया है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक