Ganesh Chaturthi 2025 Bhog: सेहतमंद और स्वादिष्ट मोदक से करें बप्पा को प्रसन्न, यहां मिलेंगी 4 रेसिपीज

By अनन्या मिश्रा | Aug 25, 2025

इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 26 अगस्त 2025 को मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरूआत 26 अगस्त की दोपहर 01:54 मिनट से शुरू होगी। वहीं अगले दिन यानी की 27 अगस्त की दोपहर 03:44 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। इस दौरान भगवान गणेश की भव्य मूर्तियों के साथ पंडाल भी स्थापित किए जाते हैं। वहीं दुकानों पर तमाम तरह की मिठाई मोदक, लड्डू और बर्फी आदि रखे जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Masala Peanut Recipe: झटपट बनाएं कुरकुरे मसाला मूंगफली, शाम की चाय का मज़ा दोगुना करें

मोदक

भगवान गणेश की पसंदीदा मिठाइयों में मोदक सबसे पहले आता है। आप मोदक को कई तरह से बना सकते हैं। इसको मेवा, खोया और चावल के आटे से भी बनाया जा सकता है। गणेश चतु्र्थी के मौके पर मोदक बनाया जाता है। मोदक को चावल का आटा, नारियल, गुड़, केसर, जायफल, पानी और घी आदि का इस्तेमाल कर बनाया जाता है।

रागी मोदक

बता दें कि रागी मोदक रागी के आटे से बनाएं जाते हैं। रागी आयरन, कैल्शियम और जरूरी अमीनो एसिड से भरपूर अनाज है।

गुड़ और नारियल मोदक

इन मोदकों में रिफाइंड चीनी की बजाय गुड़ का उपयोग किया जाता है। जोकि खनिजों और आयरन से भरपूर एक नेचुरल स्वीटनर है। इसको आप आसानी से और कम समय में बना सकते हैं।

शकरकंद मोदक

इस मोदक में फिलिंग या आटे में मैश किए हुए शकरकंद का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे शकरकंद मोदक में विटामिन ए और सी, पोटैशियम और डाइटरी फाइबर का भरपूर सोर्स मिलता है। यह हेल्दी और मीठे होते हैं।

प्रमुख खबरें

UPI पर अभी चार्ज नहीं, लेकिन नए कानून से बदल गया भविष्य का रास्ता: Lok Sabha ने पास किया Bill

Gobardhan Scheme को मंजूरी: बायोगैस उत्पादन के लिए केंद्र ने दिए 23,731 करोड़ रुपये

MV Electrosystems Share: 22 प्रतिशत बढ़त के साथ शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ

Ola Electric ने डीलर साझेदारों के लिए खोला अपना बिक्री व सेवा नेटवर्क