कांग्रेस को आगे ले जाने में मल्लिकार्जुन खड़गे को पूरा सहयोग देने का संकल्प लेता हूं: थरूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष पद की दौड़ में मल्लिकार्जुन खड़गे  के हाथों हारने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी को आगे ले जाने में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के नए प्रमुख को पूरा सहयोग और समर्थन देने का बुधवार को संकल्प लिया। खरगे को बुधवार को औपचारिक रूप से निर्वाचन पत्र सौंपा गया और इसी के साथ उन्होंने यहां एआईसीसी मुख्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। संबंधित कार्यक्रम में शामिल हुए थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘खरगे जी के अपने नए कार्यालय में बैठने के बाद संक्षिप्त बातचीत के लिए एकत्र हुए।

इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनाव: आस्था की नगरी सोमनाथ के चुनावी इतिहास में कांग्रेस का रहा है जलवा

80 वर्षीय खरगे ने अध्यक्ष पद के चुनाव में 66 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी थरूर को 84 प्रतिशत से अधिक मतों से पराजित किया। खरगे को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट (निर्वाचक मंडल) के 9,385 में से 7,897 वोट मिले, जबकि थरूर को 1,072 वोट मिले।

प्रमुख खबरें

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर