केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना को दी ₹32.27 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

By प्रेस विज्ञप्ति | Mar 16, 2026

गुना। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में ₹32.27 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें ₹16.86 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल में निर्मित अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट और रेलवे स्टेशन तथा सकटपुर में ₹15.41 करोड़ की लागत से तैयार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुना के विकास को नई गति देने के लिए स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने गुना की जनता के साथ अपने पारिवारिक संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता केवल राजनीति का नहीं, बल्कि विश्वास और भावनाओं का है।

₹16.86 करोड़ की अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुना में ₹16.86 करोड़ की लागत से स्थापित अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा परिवर्तन लाएगी। उन्होंने बताया कि यह 50 बिस्तरों वाला पूर्णतः वातानुकूलित अस्पताल है, जिसमें अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, कंप्यूटरीकृत जांच मशीनें और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इससे अब गंभीर उपचार के लिए बड़े महानगरों पर निर्भरता कम होगी। इस दौरान उन्होंने यूनिट का निरीक्षण भी किया और स्टाफ से वार्तालाप भी किया। सिंधिया ने उनसे कहा कि इस यूनिट की जिम्मेदारी अब आपके कंधों पर है, इसे आपको स्वच्छ और सुंदर बनाये रखना है। 

₹15.41 करोड़ का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने नगर पालिका की टीम और सभी जनप्रतिनिधियों को ₹15.41 करोड़ की लागत से बने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर में स्वच्छता और बेहतर जल प्रबंधन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि गुना में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 50 मीटर का स्विमिंग पूल सहित कई आधुनिक खेल सुविधाएँ विकसित की जाएंगी। इससे युवाओं को खेल प्रतिभा विकसित करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan में आतंकवादियों पर कहर बनकर टूट रहे हैं Unknown Gunmen, Lashkar कमांडर के बयान से हुआ खौफ का खुलासा

Sawan Somwar Vrat Rules: 16 सोमवार व्रत की शुरुआत में न करें ये गलती, मनोकामना पूर्ति के लिए महादेव के सामने बोलें यह मंत्र

Love Horoscope For 4 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 4 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Sawan Rituals: हरी चूड़ियां पहनने से पहले जरूर करें ये काम, Lord Shiva और Mata Parvati का मिलेगा आशीर्वाद