'देश को दिशा दिखाता था बिहार', राहुल-तेजस्वी पर PM का वार, बोले- दोनों शहजादों के रिपोर्ट कार्ड एक जैसे

By अंकित सिंह | May 04, 2024

बिहार के दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब जब भारत तेजी से विकसित हो रहा है, तो बिहार के तेज विकास का यही समय है। उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही थी, तब मैंने कहा था कि अब भारत आने वाले 1,000 साल का भविष्य लिखेगा। कई बार इतिहास की एक घटना ही कई-कई शताब्दियों का भाग्य तय कर देती है। उन्होंने कहा कि आज से 1,000 साल पहले, जब पश्चिम से भारत पर हमले होने शुरू हुए थे, तब किसी ने नहीं सोचा था कि भारत एक हजार साल की गुलामी में घिर जाएगा। जो बिहार देश को दिशा दिखाता था, वो ऐसे संकटों से घिरा की सब कुछ तबाह हो गया, लेकिन भारत के भाग्य ने, बिहार के भाग्य ने एक बार फिर करवट ली है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार बिहार के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। हमारी प्रेरणा कर्पूरी ठाकुर जी हैं, कुछ समय पहले जिन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य हमें मिला है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के नेतृत्व में संविधान सभा ने 75 साल पहले तय किया था कि हमारे देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते हैं। पंडित नेहरू ने भी धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध किया। लेकिन अब कांग्रेस पंडित नेहरू जी की भावना के विरुद्ध जा रही है, बाबा साहेब की पीठ में छूरा घोंप रही है, संविधान को तोड़ने में लगी है। कांग्रेस लगी हुई है कि OBC कोटे को कम करके, धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण दे दिया जाए और कांग्रेस की इस साजिश में आरजेडी भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

इसे भी पढ़ें: Lucknow Lok Sabha Seat: हैट्रीक पर राजनाथ सिंह की नजर, 5 बार सांसद रहे अटल बिहारी वाजपेयी

उन्होंने कहा कि अब आरजेडी ने ये गिनना शुरू कर दिया है कि सेना में कौन हिंदू है, कौन मुसलमान है। ये लोग समाज को बांटने के लिए, देश की एकता तोड़ने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए जो सीने पर गोली खाता है, वो पहले भारतीय होता है। आरजेडी के लोग, उसे हिंदू, मुसलमान की नजर से देखते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा कानून बनाना चाहती है कि दिल्ली में उनकी सरकार बनेगी तो आपके मां बाप ने जो कमाया है, वो अब आपकों नहीं मिलेगा। आधा इनकी सरकार छीन लेगी। 55% विरासत पर ये फतवा लाना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

US Presidential Election 2028 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए जेडी वेंस को समर्थन देने पर डोनाल्ड ट्रंप का टालमटोल, कहा- अभी बहुत जल्दी है

BJP के प्रमुख रणनीतिकार Amit Shah का 62वां जन्मदिन, RSS से Union Cabinet तक का सफर

वैश्विक दबाव में Sensex 678 अंक लुढ़का, Nifty भी 22,568 पर फिसला

शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल के दबाव से Rupee 12 पैसे फिसला, 94.50 प्रति डॉलर पर