PM बोरिस जॉनसन बोले- रिहा हुए 74 आतंकवादियों की लाइसेंस शर्तों की होगी समीक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

लंदन। लंदन ब्रिज पर हुए आतंकवादी हमले के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को कहा कि आतंकवादी हमलों के लिए जेल में बंद 74 लोगों को जल्दी रिहा किया गया और वह यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे कि हिंसक या आतंकवादी घटना के दोषी आसानी से रिहा न हो पाएं।

लंदन ब्रिज पर हुए आतंकवादी हमले का हमलावर उस्मान खान एक दोषी आतंकवादी था जिसे लंदन स्टॉक एक्सचेंज में विस्फोट करने और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में उसके परिवार की जमीन पर एक आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर बनाने का षड्यंत्र रचने के लिए सात साल पहले जेल भेजा गया था। जॉनसन ने बीबीसी से कहा कि आतंकवादी घटनाओं के लिए जेल में बंद करने के बाद जल्दी रिहा किए गए 74 कैदियों की लाइसेंस शर्तों की समीक्षा की जाएगी।

प्रमुख खबरें

GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

उत्तर प्रदेश में Heavy Rain से Lucknow समेत कई जिले प्रभावित, IMD का अलर्ट

Sonam Wangchuk ने Ladakh की तुलना China के कब्जे वाले Tibet से करके खड़ा किया विवाद, Central Tibetan Administration ने जताई कड़ी आपत्ति

Devendra Fadnavis का बड़ा कदम: Maharashtra के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों की होगी मदद