चुनाव में नहीं उतारकर प्रधानमंत्री ने अडवाणी का किया अपमान: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण अडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में नहीं उतारकर उन सबका अपमान किया है।  दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का रवैया हिन्दू संस्कृति के खिलाफ है, जो कि लोगों को अपने बुजुर्गों का सम्मान करने की सीख देती है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी का मोदी पर सीधा आरोप, नोटबंदी से की कालेधन वालों की मदद

लोकसभा सदस्य मुरली मनोहर जोशी को उनकी पार्टी ने आगामी चुनाव नहीं लड़ने को कहा है। इसी तरह पार्टी के संस्थापक सदस्य और लंबे समय तक पार्टी के प्रमुख रहे लालकृष्ण अडवाणी को भी चुनाव में नहीं उतारने का फैसला किया गया। केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘जिन बुजुर्गों ने घर बनाया, उन्हें बाहर निकाल दिया गया है। जब वह अपने बुजुर्गों का सम्मान नहीं कर सकते तब वह किनकी मदद करेंगे।’’

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav