संसद में बोले PM, हमारे तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा भारत, ये मोदी की गारंटी है

By अंकित सिंह | Feb 05, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे तीसरे टर्म में देश विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यव्स्था बनेगा, ये मोदी की गारंटी है। मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सौफ तौर पर कहा कि जिस तेज गति से देश विकास कर रहा है, उसके आधार पर कह सकता हूं कि हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा, यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने दावा किया कि 10 वर्षों के शासन अनुभव के आधार पर, आज की मजबूत अर्थव्यवस्था और आज भारत जिस तीव्र गति से प्रगति कर रहा है। 

मोदी ने कहा कि 10 वर्ष में 40 हजार किलोमीटर रेलने ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ है। अगर कांग्रेस की रफ्तार से देश चलता तो इस काम को करने में 80 साल लग जाते। उन्होंने कहा कि हमने 17 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए हैं, अगर कांग्रेस की रफ्तार से चलते तो इस काम को करने में और 60 साल लग जाते हैं। तीन पीढ़ियां धुएं में खाना बनाने-बनाते गुजर जाती। उन्होंने कहा कि 2014 में जब अंतरिम बजट पेश किया गया था तब वित्त मंत्री ने कहा था कि जीडीपी के हिसाब से भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और ये गर्व की बात है. उन्होंने आगे कहा कि अगले तीन दशकों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। इसका मतलब है कि उन्हें उम्मीद थी कि 2044 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह उनका दृष्टिकोण था। 

इसे भी पढ़ें: 'INDIA गठबंधन का पहला काम जाति जनगणना कराना', राहुल गांधी बोले- सत्ता में आने पर हटाएंगे आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की जो मानसिकता है, जिसका देश को बहुत नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं किया, वो अपने आप को शासक मानते रहे और जनता-जनार्दन को कमतर आंकते गए। संसद में पीएम मोदी ने 'नारी शक्ति' की सराहना की, कहा, ''अंतरिक्ष से ओलंपिक तक, सशस्त्र बल से संसद तक, देश ने महिलाओं का सशक्तिकरण देखा है।'' उन्होंने कहा कि हमने अपने पहले कार्यकाल में यूपीए के समय के जो गड्ढे थे, उस गड्ढे को भरने काफी समय और शक्ति लगाई। हमने अपने दूसरे कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी और तीसरे कार्यकाल में हम विकसित भारत के निर्माण को नई गति देंगे।

प्रमुख खबरें

सर्जरी के बाद Pope Leo XIV की सेहत सुधरी, अस्पताल से Vladimir Putin से की बातचीत

पूर्वी UP में Income Tax Department की बड़ी कार्रवाई, 9141 संदिग्ध लेन-देन पर नोटिस

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए