प्रधानमंत्री देश भर में घूम रहे हैं, डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर क्यों नहीं दे रहे जवाब? कांग्रेस का मोदी पर तंज

By अंकित सिंह | May 31, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावे पर देश की राजनीति जारी है। कांग्रेस ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सवाल खड़े किए है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि डोनाल्ड भाई ने 21 दिन में 11 बार यह बात की है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर कब जवाब देंगे। खेड़ा ने कहा कि अब तक 11 बार ऐसा कहा जा चुका है। प्रधानमंत्री देश भर में घूम रहे हैं... उन्होंने एक बार भी डोनाल्ड ट्रंप के बारे में नहीं कहा। सिर्फ हमारे प्रधानमंत्री ही डोनाल्ड ट्रंप को जवाब दे सकते हैं। वह जवाब नहीं दे पा रहे हैं। किस बात का दबाव है?

इसे भी पढ़ें: ‘डोनाल्ड भाई ने भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने का दावा 11वीं बार किया, प्रधानमंत्री मोदी कब जवाब देंगे'? कांग्रेस ने पूछा सवाल

इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘21 दिनों में यह 11वीं बार है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परम मित्र और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पाकिस्तान के साथ युद्धविराम कैसे हुआ। प्रधानमंत्री कब बोलेंगे?’’ रमेश ने कहा, ‘‘डोनाल्ड भाई वही बात दोहराते रहते हैं कि कैसे उन्होंने चार दिवसीय भारत-पाकिस्तान युद्ध को रुकवाया, अमेरिकी हस्तक्षेप और परमाणु खतरे को रोकने के लिए व्यापार रूपी हथियार का उपयोग किया। भारत और पाकिस्तान की बराबरी की बात एक बार फिर दोहराई गई।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के वाणिज्य मंत्री ने 23 मई को न्यूयॉर्क स्थित अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय में बिलकुल यही दावे किए हैं। रमेश ने कहा कि ‘‘डोनाल्ड भाई’’ के मित्र नरेन्द्र मोदी पूरी चुप्पी के साथ उनके दावों को नजरअंदाज करते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Paytm पर RBI का बड़ा एक्शन, Payments Bank का License Cancel, जानें App और UPI का क्या होगा?

Sita Navami 2026: घर पर कैसे करें मां सीता की पूजा? जानें Step-by-Step Puja Vidhi और शुभ मुहूर्त

Mamata Banerjee के लिए बंगाल में उतरे Tejashwi, किया बड़ा दावा- चौथी बार CM बनना तय

Thomas Cup: Champions भारत की दमदार शुरुआत, Lakshya Sen हारे फिर भी Canada को 4-1 से दी मात