किसानों को संकट में डालने के बाद PM ने शुरू की ‘कैश फॉर वोट’ योजना: चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश के किसानों को भयंकर संकट में डालने के बाद अब ‘कैश फौर वोट’ योजना शुरू की गई है।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा इस सच्चाई में जी रही है कि हताशा के समय हताशा भरे कदम उठाने की भी जरूरत होती है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री ने  कैश फॉर वोट  योजना शुरू की है। किसानों को कर्ज और भयंकर संकट में डालने के बाद भाजपा उन्हें 17 रुपये प्रति दिन, प्रति परिवार की मामूली रकम के सहारे दिलासा देने की कोशिश कर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: पुलवामा हमले के बाद डरे इमरान ने PM मोदी से कहा, शांति का एक मौका दें

रियल स्टेट क्षेत्र में जीएसटी दर में कटौती को लेकर पूर्व वित्त मंत्री ने यह भी दावा किया, ‘‘निर्माण क्षेत्र के लिए जीएसटी दरों में कटौती....। यह ज्ञान तब कहां था जब हमने सरकार से कहा था कि कई और उच्च दरों के जरिये वे जीएसटी का मजाक बना रहे हैं?’’

प्रमुख खबरें

No Smoking Day 2026: धूम्रपान मुक्त पीढ़ी ही है स्वस्थ भविष्य की बुनियाद

टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में बनाया ये महारिकॉर्ड, दूर-दूर तक नहीं कोई दूसरी टीम

दो लोग सिर्फ दोस्त भी हो सकते हैं, Malaika Arora के साथ डेटिंग की अफवाहों पर भड़के Sorab Bedi, बताया वायरल फोटो का सच

जनता कब तक सहेगी? Priyanka Gandhi ने LPG संकट पर Parliament में चर्चा की मांग की