राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- वैक्सीन,ऑक्सीजन के साथ पीएम भी गायब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे समय में जब देश कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है, टीके, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ वह खुद भी गायब हैं। राहुल ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ साथ प्रधानमंत्री भी ग़ायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर जीएसटी और यहां-वहां प्रधानमंत्री की फ़ोटो।’’

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानवता के प्रति नर्सों के नि:स्वार्थ सेवा भाव की प्रशंसा की

ज्ञात हो कि कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर लगातार हमले बोल रहे हैं और देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऑक्सीजन, दवाओं और टीकों की हो रही कमी के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,62,727 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,37,03,665 हो गए हैं जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 4,120 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,58,317 पर पहुंच गई है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत