PM मोदी का आज 70वां जन्मदिन, राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई और शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि उन्होंने भारत के जीवन-मूल्यों और लोकतांत्रिक परम्पराओं के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का एक आदर्श प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को 70 वर्ष के हो गए।

कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परम्परा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। मेरी शुभेच्छा और प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन