राष्ट्र के नाम संबोधन में PM मोदी ने कहा- अब भारत जो लक्ष्य निर्धारित करता है उन्हें हासिल भी करता है

By अंकित सिंह | Oct 22, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम अपना संबोधन दिया। अपने संबोधन की शुरूआत प्रधानमंत्री ने संस्कृत के एक श्लोक से किया। 100 करोड़ वैक्सीनेशन की सफलता को देशवासियों की सफलता बताते हुए पीएम ने लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे देश ने एक तरफ कर्तव्य का पालन किया, तो दूसरी तरफ उसे सफलता भी मिली। कल भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के पीछे 130 करोड़ देशवासियों की कर्तव्यशक्ति लगी है इसलिए ये सफलता हर देशवासी की सफलता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीनेशन सिर्फ आंकड़ा नहीं है बल्कि एक राष्ट्र के रूप में हमारी क्षमता को दर्शाती है। यह नए भारत को चित्रित करता है जो कठिन लक्ष्य निर्धारित करना और उन्हें प्राप्त करना जानता है। यह इतिहास का एक नया अध्याय है। यह दर्शाता है कि देश अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कड़ी मेहनत करता है। मोदी ने कहा कि आज कई लोग भारत के वैक्सीनेशन प्रोग्राम की तुलना दुनिया के दूसरे देशों से कर रहे हैं। भारत ने जिस तेजी से 100 करोड़ का, 1 बिलियन का आंकड़ा पार किया, उसकी सराहना भी हो रही है। लेकिन, इस विश्लेषण में एक बात अक्सर छूट जाती है कि हमने ये शुरुआत कहां से की।

प्रमुख खबरें

Nagpur में Chlorine Gas का रिसाव होने से कई लोग अस्पताल में भर्ती, NDRF तैनात

Explained India-China Border Dispute | सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम! NSA डोभाल की बीजिंग यात्रा क्यों है भारत-चीन संबंधों के लिए अहम?

FTA पर नए समझौतों से जुड़ेगा 15 हजार अरब डॉलर का बाजार, बोले Piyush Goyal

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत