International Solar Festival को PM Modi ने किया संबोधित, बोले- भारत ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उठाए कई बड़े कदम

By अंकित सिंह | Sep 05, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव में आप सभी का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। मैं इस अद्भुत पहल के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन को बधाई देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव सूर्य के प्रभाव का जश्न मनाने के लिए पूरी दुनिया को एक साथ लाता है। यह एक ऐसा त्योहार है जो हमें एक बेहतर ग्रह बनाने में मदद करेगा!

मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, भारत ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाए हैं। हम नवीकरणीय ऊर्जा में पेरिस प्रतिबद्धताओं को हासिल करने वाले पहले G20 राष्ट्र थे। सौर ऊर्जा की उल्लेखनीय वृद्धि इसे संभव बनाने का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमारी सौर ऊर्जा क्षमता 33 गुना बढ़ गई है। यह गति और पैमाना हमें 2030 तक 500 गीगावॉट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता हासिल करने में भी मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से कुछ इस अंदाज में मिले पीएम मोदी, 5 सितंबर को होगा संसद भवन में आधिकारिक स्वागत

प्रधानमंत्री ने कहा कि सौर क्षेत्र में भारत की वृद्धि एक स्पष्ट दृष्टिकोण का परिणाम है। चाहे भारत हो या दुनिया, सौर ऊर्जा अपनाने को बढ़ाने का मंत्र जागरूकता, उपलब्धता और सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि हमने सौर क्षेत्र में घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करके टिकाऊ ऊर्जा संसाधनों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत हरित भविष्य के लिए दुनिया के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले साल G20 के दौरान, हमने ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस के निर्माण की नींव रखी। एक समावेशी, स्वच्छ और हरित ग्रह बनाने के हर प्रयास को भारत का समर्थन मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान

Jos Buttler का बड़ा रिकॉर्ड, 14 हजार रन और 100 अर्धशतक के साथ रचा इतिहास

TCS का बड़ा Hiring Plan: 25 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, जानिए कंपनी का पूरा रिक्रूटमेंट प्लान।