नेशनल डॉक्टर्स डे पर बोले PM मोदी, कोरोना काल में डॉक्टरों की सेवा बेमिसाल, संक्रमण से रिकवरी में योग मददगार

By अनुराग गुप्ता | Jul 01, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर डॉक्टरों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे डॉक्टरों ने जिस तरह से देश की सेवा की है, वह अपने आप में एक मिसाल है। मैं 130 करोड़ भारतीयों के सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त करता हूं। 

स्वास्थ्य बजट को किया दोगुना !

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल हेल्थ सेक्टर के लिए बजट का आवंटन दोगुने से भी ज्यादा यानि दो लाख करोड़ रुपए से भी अधिक किया गया।  अब हम ऐसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 50 हजार करोड़ रुपए की एक क्रेडिट गारंटी योजना लेकर आए हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी से सीधे टक्कर लेने की तैयारी में हैं प्रियंका गांधी ! इन रणनीतियों पर हो रहा काम 

उन्होंने बताया कि 2014 तक जहां देश में केवल 6 एम्स थे, इन 7 सालों में 15 नए एम्स का काम शुरू हुआ है। मेडिकल कॉलेजेज़ की संख्या भी करीब डेढ़ गुना बढ़ी है। इसी का परिणाम है कि इतने कम समय में जहां अंडरग्रेजुएट सीट्स में डेढ़ गुने से ज्यादा की वृद्धि हुई है, पीजी सीट्स में 80 फीसदी इजाफा हुआ है। 

इसी बीच पीएम मोदी ने योग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक और अच्छी चीज हमने देखी है कि मेडिकल फ्रेटर्निटी के लोग,  योग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बहुत आगे आए हैं। योग को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए जो काम आजादी के बाद पिछली शताब्दी में किया जाना चाहिए था, वो अब हो रहा है। 

यहां सुने पूरा संबोधन: 

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू