प्रधानमंत्री मोदी और 60 देशों के राजदूत सोमवार को झुमुर नृत्य प्रस्तुति देखेंगे: मुख्यमंत्री शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि अगले सप्ताह चाय बागान क्षेत्रों के 8,000 से अधिक युवाओं द्वारा प्रस्तुत झुमुर नृत्य देखने के लिए 60 देशों के राजदूत पहली बार राज्य में एकत्रित होंगे। उन्होंने सोमवार को होने वाले ‘झुमोर बिनंदिनी’ कार्यक्रम के सभी 8,500 प्रतिभागियों के लिए नकद प्रोत्साहन की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि हालांकि इस नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से विश्व रिकार्ड बनाने का कोई प्रयास नहीं किया जाएगा, लेकिन यह तथ्य कि 60 राजदूत एक साथ इसे देखेंगे, अपने आप में राज्य के लिए एक रिकार्ड होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘झुमुर नृत्य प्रदर्शन हमारे चाय उद्योग की समृद्ध संगीत और नृत्य परंपराओं को दुनिया के सामने रखने का हमारा प्रयास है।’’ उन्होंने कहा कि चाय बागान क्षेत्रों में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों के लिए प्रोत्साहन के रूप में 25,000 रुपये और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के लिए 30,000 रुपये की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा चाय बागानों में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक क्लब स्थापित करने के वास्ते प्रत्येक चाय बागान को 25,000 रुपये का भुगतान किया जायेगा।

प्रमुख खबरें

West Asia Crisis: Crude Oil की कीमतों में आग से रुपया बेहाल, Dollar के मुकाबले 44 पैसे टूटा

Indian Rupee को लगा बड़ा झटका! महंगे Crude Oil और मजबूत Dollar ने तोड़ी कमर, 44 पैसे गिरा

IPL Eliminator में Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 29 गेंदों में 97 रन ठोक तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड

Iran की America को खुली धमकी, IRGC बोला- हमला हुआ तो तट बनेगा कब्रगाह