लता मंगेशकर के निधन के बाद PM मोदी ने गोवा रैली तो अमित शाह ने घोषणापत्र कार्यक्रम किया रद्द

By अनुराग गुप्ता | Feb 06, 2022

नयी दिल्ली। देश के संगीत जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में शुमार लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोवा में होने वाली वर्चुअल रैली को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई जाएंगे। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि आज गायिका लता मंगेशकर का निधन हुआ है इसलिए गोवा में दो दिन का मौन रखा गया है। राज्य के सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है। प्रधानमंत्री की जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गोवा में होने वाली रैली थी उसे भी रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आज घोषणा पत्र भी जारी होना था उसे भी रद्द कर दिया गया है। चुनाव क्षेत्र में होने वाली छोटे कार्यक्रम उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद जारी रहेंगे। मैं गोवा के लोगों की तरफ़ से लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अप्रित करता हूं। 

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक, प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति कोविंद सहित लाखों लोग दे रहे हैं श्रद्धांजलि 

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भाजपा का संकल्प पत्र जारी करने वाले थे लेकिन लता मंगेशकर के निधन के बाद पार्टी ने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ पार्टी मुख्यालय में 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

UP में Election Commission ने घटाए 3,786 पोलिंग स्टेशन, अब 1.73 लाख केंद्र