व्हाइट हाउस में मोदी-बाइडेन की द्विपक्षीय बैठक, पीएम ने 8 साल पुरानी बात का किया जिक्र

By अभिनय आकाश | Jun 22, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में द्विपक्षीय वार्ता की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस गर्मजोशी से आपने मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया उसके लिए मैं आपका शुक्रिया करता हूं। मैं विशेष रूप से आपका आभार व्यक्ति करता हूं कि आज आपने व्हाइट हाउस का द्वार भारतीय समुदाय के लोगों के लिए खोले। ओवल ऑफिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की तेजी से बदल रहे वैश्विक स्थिति में सभी की नज़र विश्व के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत और अमेरिका पर है। मेरा मानना है कि हमारी रणनीतिक साझेदारी मानव जाति के कल्याण, वैश्विक शांति और स्थिरता, लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली सभी ताकतों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जब कभी दो देशों के बीच बात की जाती है तो अकसर औपचारिक सांझा ब्यान, काम करने वाला समहू और आमतौर पर उसी दायरे पर बात होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या है ISRO-NASA Space Mission? अंतरिक्ष क्षेत्र को लेकर भारत और अमेरिका के बीच किस डील पर बात

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस दौरान कहा कि पिछले 10 वर्षों में छोटे-छोटे कदम बड़ी प्रगति में बदल गए हैं। आज हमारे देशों के बीच साझेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत है। हम अंतरिक्ष, समुद्री प्रौद्योगिकी और हरित प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

RSS शिक्षा प्रकोष्ठ Vidya Bharati पश्चिम बंगाल के सभी 345 प्रखंडों में खोलेगी स्कूल

Madhya Pradesh में 30 करोड़ के विवाह सहायता घोटाले में पूर्व CEO Shobhit Tripathi गिरफ्तार

Bengal में नदी कटाव रोकने को IIT Kanpur की मदद से बनेगी योजना

US में भारतीय राजदूत Vinay Mohan Kwatra ने सांसदों से Ukraine संकट और द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग पर की चर्चा