पीएम मोदी और चिली के राष्ट्रपति की हुई मुलाकात, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हैदराबाद हाउस में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट का स्वागत किया। फॉन्ट ने आर्थिक, वाणिज्यिक और सामाजिक क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के उद्देश्य से भारत की अपनी पांच दिवसीय राजकीय यात्रा शुरू की। प्रधानमंत्री मोदी और चिली के राष्ट्रपति ने भारत-चिली द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की। तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति बोरिक 5 अप्रैल को चिली के लिए रवाना होने से पहले आगरा, मुंबई और बेंगलुरु की यात्रा करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे, जो उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चिली के राष्ट्रपति ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया और चिली को लैटिन अमेरिका में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार बताया तथा भारत इस देश को अंटार्कटिका के प्रवेश द्वार के रूप में देखता है। दोनों देशों ने परस्पर लाभकारी व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर बातचीत शुरू कर दी है। वार्ता के बाद अपने मीडिया वक्तव्य में मोदी ने कहा कि आज, हमने अपनी टीमों को परस्पर लाभकारी व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर चर्चा शुरू करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें: भारत से पड़ोसी अब केवल दूर ही नहीं जा रहे, दुश्मनों से मिलकर उन्हें उकसा भी रहे, एक लाइन में बिठाकर करना होगा सबका तगड़ा इलाज

चिली के राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

इससे पहले दिन में फॉन्ट ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपनी यात्रा की तस्वीरें एक्स पर साझा कीं और कहा कि  और सांसदों के अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ, हमने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, जो नई दिल्ली में उनके सम्मान में बनाया गया स्मारक है। उनकी विरासत हमें याद दिलाती है कि भारत के साथ, हम न केवल समान हितों और अपने लोगों के लिए महान अवसरों के भविष्य को साझा करते हैं, बल्कि मौलिक मूल्यों को भी साझा करते हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra MLC Elections में BJP और शिवसेना को एक-एक सीट, MVA का तीन पर दावा

Rajnath Singh ने सिंगापुर के समकक्ष से की वार्ता, सैन्य अभ्यासों का दायरा बढ़ाने पर बनी सहमति

IPS Trainee Officers पहली बार कैडर तैनाती से पहले Home Ministry से जोड़े जाएंगे

UP MLC Election: 9 सीटों के परिणाम घोषित, BJP 6 और सपा ने 3 पर दर्ज की जीत