By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस जयपाल रेड्डी के निधन पर रविवार को शोक जताया और उन्हें प्रभावी प्रशासक बताया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘श्री जयपाल रेड्डी को सार्वजनिक जीवन का वर्षों का अनुभव था। उनका स्पष्टवादी वक्ता और प्रभावी प्रशासक के रूप में सम्मान किया जाता था। उनके निधन से दुखी हूं।’’
इसे भी पढ़ें: जवानों की तैनाती पर बोले शिवराज, 35A से जोड़कर अफवाह फैला रहे हैं कश्मीर के नेता
गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री जयपाल रेड्डी के निधन के बारे में जान कर दुखी हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ बेहतरीन सांसद, तेलंगाना के महान पुत्र, उन्होंने अपना पूरा जीवन जन सेवा में समर्पित कर दिया। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’