संसद में सांसदों की खराब उपस्थिति से नाराज PM मोदी, राजनाथ ने भी संभलने की दी सलाह

By अंकित सिंह | Dec 03, 2019

बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी को विपक्ष के खिलाफ आक्रामक होना होगा, लेकिन कांग्रेस जिस हद तक जाती है उस हद तक जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने नेताओं को पार्टी के मूल मंत्र 'party with a difference' याद दिलाया। 

सूत्रों ने बताया कि सिंह ने पार्टी सांसदों से कहा कि जब गृह मंत्री अमित शाह नागरिकता संशोधन विधेयक पेश करें तब वे बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि यह मसौदा विधेयक उतना ही महत्वपूर्ण है जितना अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने वाला विधेयक था। पार्टी की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मौजूद नहीं थे क्योंकि उनका झारखंड के खूंटी एवं जमशेदपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी आदि मौजूद थे। 

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील