Gonda Accident के पीड़ितों के लिए पीएम मोदी का ऐलान, मृतकों के परिजनों मिलेगा 2 लाख मुआवजा

By एकता | Aug 03, 2025

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक भयानक सडक दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इटिया थोक थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक ओवरलोड बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जो मोतीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और पृथ्वीनाथ मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: नाम मिटा, नंबर मिला: Prajwal Revanna अब कैदी 15528, जेल में पहली रात रोते रहे

मुख्यमंत्री ने जताया दुख और की सहायता की घोषणा

इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीडित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज के भी निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने चिकित्सा सुविधाओं और तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री राहत कोष से मिलेगी मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोंडा हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही, इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प