PM Modi ने नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का किया ऐलान, शाम की मुख्य खबरें

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 23, 2026

भाषा की विभिन्न फाइल से सोमवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि46 मोदी नेपाल भारत प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास पैकेज की घोषणा की नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ विभिन्न मुद्दों पर सोमवार को व्यापक वार्ता के बाद उनके देश के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास पैकेज की घोषणा की।

दि61 भाजपा राहुल परंपराएं भाजपा ने हिंदू परंपराओं, महिलाओं पर टिप्पणियों को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा नयी दिल्ली: भाजपा और उसके सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि वह ‘‘महिला-विरोधी मानसिकता’’ और हिंदू धर्म के प्रति ‘‘असहिष्णु दृष्टिकोण’’ रखते हैं।

दि54 न्यायालय फटकार न्यायिक अधिकारी ‘बाहुबली की तरह बर्ताव करना बंद करें’: न्यायालय ने बिहार के न्यायिक अधिकारी को लगाई फटकार नयी दिल्ली: प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देशों का पालन नहीं करने पर एक पुलिस अधीक्षक (एसपी) को दोषी ठहराने और उन पर जुर्माना लगाने वाले बिहार के न्यायिक अधिकारी को सोमवार को फटकार लगाते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा कि “बाहुबली की तरह व्यवहार करना बंद करें”।

प्रादे99 तेलंगाना नवीन राहुल गांधी घुसपैठियों के वोट की वकालत करते हैं : भाजपा अध्यक्ष नवीन करीमनगर (तेलंगाना): ‘वोट चोरी’ और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता घुसपैठियों के वोट की वकालत करते हैं।

दि66 न्यायालय वायु प्रदूषण हम दिल्ली में केवल बीएस-6 वाहनों को अनुमति देना चाहते हैं: वायु प्रदूषण संकट के बीच न्यायालय ने कहा नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में केवल बीएस-6 मानक वाले वाहनों को अनुमति देने पर विचार कर रहा है।

प्रादे92 झारखंड झड़प दूसरी लीड पुलिस झारखंड में कोयला खदान का विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ संघर्ष में 12 पुलिसकर्मी घायल दुमका (झारखंड): झारखंड के दुमका जिले में प्रस्तावित कोयला खदान विकास परियोजना का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें कम से कम 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वि18 चीन भारत वीजा चीन व्यापारियों को वीजा जारी करने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार : चीनी विदेश मंत्रालय बीजिंग: चीन ने कहा है कि वह कारोबारियों के लिए वीजा व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है। चीनी विदेश मंत्रालय का यह जवाब उन खबरों के बीच आया है, जिनमें कहा जा रहा कि इसके राजनयिक मिशन ने भारतीय नागरिकों को वीजा जारी करने में कटौती की है, जिनमें कारोबारी भी शामिल हैं।

वि13 रूस यूक्रेन लीबिया लीड हमला लीबिया तट के पास रूसी युद्धपोत को डुबोने वाले हमले में यूक्रेन का हाथ होने की जेलेंस्की ने पुष्टि की कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रविवार को लीबिया के तट के पास रूसी युद्धपोत पर हुए हमले के पीछे उनका देश था और यूक्रेनी नौसैनिक ड्रोन ने इस जहाज को डुबो दिया।

अर्थ8 बिसलेरी एफएसएसएआई बिसलेरी ने बोतलबंद पेयजल को सुरक्षित बताया, कहा - नामित प्रयोगशाला में ब्रोमेट तय सीमा के भीतर नयी दिल्ली: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश देने के एक दिन बाद कंपनी ने सोमवार को दावा किया कि उसका बोतलबंद पेयजल पीने के लिए सुरक्षित है और वह इस मुद्दे के समाधान के लिए खाद्य नियामक के साथ सहयोग करेगी।

अर्थ20 सीटीआई सोना आयात सोना आयात अप्रैल-अक्टूबर में 40 प्रतिशत घटा: सीटीआई नयी दिल्ली: भारत में सोने का आयात इस साल अप्रैल-अक्टूबर के दौरान सालाना आधार पर लगभग 40 प्रतिशत घट गया। इन सात महीनों के दौरान देश ने 24.7 अरब डॉलर मूल्य का सोना खरीदा है। उद्योग निकाय चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

खेल9 खेल लीड भारत मिचेल, फिलिप्स और पिच ने भारत को किया निराश, पहला टेस्ट मैच ड्रॉ वेलिंगटन: डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने बेसिन रिजर्व की बेजान पिच पर अपनी रक्षात्मक तकनीक का अच्छा नमूना पेश करते हुए 43 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया जिससे न्यूजीलैंड सोमवार को यहां भारत के खिलाफ पहला टेस्ट क्रिकेट मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा।

खेल19 खेल भारत डब्ल्यूटीसी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट ड्रॉ होने से डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदों को झटका नयी दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट में सोमवार को मुकाबला ड्रॉ रहने से भारत की अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें:

वि7 कम्पास कम्पास की सुई हमेशा उत्तर दिशा की ओर क्यों घूमती है? मेलबर्न: क्या आपने कभी कम्पास (दिशासूचक यंत्र) को अलग-अलग दिशाओं में घुमाकर यह देखने की कोशिश की है कि उसकी सुई किस तरह प्रतिक्रिया करती है? कम्पास को किसी भी दिशा में घुमाएं, उसकी सुई अंततः उत्तर दिशा की ओर ही मुड़ जाती है। इसके पीछे कोई जादू नहीं, बल्कि भौतिक विज्ञान का एक दिलचस्प सिद्धांत काम करता है।

वि9 बुढ़ापा मस्तिष्क नींद उम्रदराज लोगों का मस्तिष्क नींद की कमी से बेहतर ढंग से निपटता है : अध्ययन ब्रिटिश कोलंबिया: आमतौर पर माना जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ साथ शरीर एवं मस्तिष्क की कार्यक्षमता कम होने लगती है, लेकिन एक नए शोध में दावा किया गया है कि स्वस्थ बुजुर्गों का मस्तिष्क युवाओं की तुलना में नींद की कमी का बेहतर ढंग से सामना कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Haryana में Orbital Rail Corridor सुरंग डेढ़ महीने में छठी बार धंसी, जांच शुरू

भारत से संबंध बढ़ाने की चाहत में किम जोंग उन! प्योंगयांग में भारतीय राजदूत से मुलाकात के क्या हैं मायने?

MS Dhoni के IPL संन्यास पर Ishan Kishan ने की तारीफ, बताया युवाओं की प्रेरणा

महज 15 मिनट में खत्म हुई सपा-कांग्रेस की बैठक, उम्मीदवारों की सूची ने बढ़ाई सियासी दिलचस्पी