PM की वोटरों से अपील- मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं

By अभिनय आकाश | Apr 18, 2019

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोटिंग करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया। मैं आश्वस्त हूं कि आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां मतदाता मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। पीएम मोदी चुनाव के दिन आमतौर पर ट्विटर पर लोगों से मतदान केन्द्रों पर आने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि अधिक से अधिक युवा मतदान केन्द्रों पर आएंगे और मतदान करेंगे।' 11 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 लोकसभा सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए तमिलनाडु की 38, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, उत्तर प्रदेश की 8, असम, बिहार और ओडिशा की 5-5, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल की 3-3, जम्मू कश्मीर की 2 और मणिपुर और पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही ओडिशा के 35 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग जारी है।

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा