G20 समिट में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया पहुंचे PM मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों से कुछ अंदाज में की मुलाकात

By अभिनय आकाश | Nov 14, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के बाली पहुंचे। वह जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम कई विश्व नेताओं से मिलेंगे। इंडोनेशिया के बाली में होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर्षोल्लास से स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी भी हंसकर उनका अभिवादन करते नजर आए। पीएम मोदी ने इससे पहले ट्विट करते हुए कहा कि नमस्ते इंडोनेशिया। जी20 समिट में हिस्सा लेने बाली पहुंचे। मैं वैश्विक मुद्दों पर विश्व नेताओं के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। बता दें कि पीएम मोदी इंडोनेशिया में 20 से ज्यादा कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भारत 1 दिसंबर से एक साल के लिए इस संगठन की अध्यक्षता संभालने जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं के प्रदर्शन का Priyanka Gandhi ने किया समर्थन, महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

France में छात्रों के उग्र प्रदर्शन से 400 High School बंद, पुलिस पर पथराव और आगजनी

CP Radhakrishnan ने Kautilya Conclave में कहा, हर व्यक्ति तक पहुंचे विकास का लाभ

Pakistan के खिलाफ Team India की रणनीतिक जीत, Shreyas Iyer ने बताया कैसे बदला मैच का Momentum