अमेरिका ने जिसे दी धमकी उसी से मिलने पहुंचे PM मोदी, ग्रैंड वेलकम में जमीन पर लेटकर किया गया प्रणाम

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे शख्स से मिलने पहुंचे हैं जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप बार-बार धमकियां दे रहे हैंयह शख्स पीएम मोदी और पुतिन के खास दोस्त हैंउभरती हुई अर्थव्यवस्था के राष्ट्रपति हैं और पश्चिमी देशों को टक्कर देने वाले ब्रिक्स समूह का हिस्सा हैंहम जिस शख्स की बात कर रहे हैं वह दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा हैंदरअसल पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मिलने और दक्षिण अफ्रीका में हो रही G20 बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैंयह बैठक दक्षिण अफ्रीका और सिरिल रामाफोसा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैक्योंकि इतिहास में पहली बार अफ्रीकी महाद्वीप के किसी देश में दुनिया की 20 सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाएं बैठक कर रही हैंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में आयोजित जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जोहान्सबर्ग पहुँचेवे गौतेंग स्थित वाटरलूफ़ वायु सेना अड्डे पर उतरे, जहाँ उनका पारंपरिक स्वागत किया गया और कलाकारों ने सांस्कृतिक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए यह अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला जी20 शिखर सम्मेलन हैअफ्रीकी संघ 2023 में भारत की अध्यक्षता के दौरान जी20 में शामिल होगा।

इसे भी पढ़ें: G20 summit | पीएम मोदी की जी20 यात्रा पर कांग्रेस का पलटवार, ट्रंप के न आने से मिली 'सहजता'

प्रधानमंत्री मोदी जी20 शिखर सम्मेलन के सभी तीन सत्रों को संबोधित करेंगे। पहले सत्र का शीर्षक है "समावेशी और सतत आर्थिक विकास, किसी को पीछे न छोड़ना" और इसमें अर्थव्यवस्थाओं के निर्माण, व्यापार, विकास के लिए वित्तपोषण और ऋण भार पर चर्चा होगी। अन्य दो सत्र हैं: "एक लचीला विश्व - जी20 का योगदान" और "सभी के लिए एक निष्पक्ष और न्यायपूर्ण भविष्य", जिनमें आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा परिवर्तन, खाद्य प्रणालियाँ, महत्वपूर्ण खनिज, सभ्य कार्य और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

इसे भी पढ़ें: G20 समिट पर ट्रंप के इस बयान से दुनिया में हड़कंप! जेडी वेंस ने भी उठाया बड़ा कदम

वहीं अमेरिका हर उभरते हुए देश को लूटना चाहता है। लेकिन अगर वह उभरता हुआ देश साथ ही साथ भारत और रूस का दोस्त हो, ब्रिक्स समूह का हिस्सा हो तो अमेरिका और आक्रामक हो जाता है। ऐसी ही आक्रामकता डॉन्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ वाइट हाउस में हुई एक बैठक में दिखाई। डॉनल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर के कुछ ही दिनों बाद पीएम मोदी के दोस्त सिरिल रामाफोसा को वाइट हाउस में मिलने के लिए बुलाया। डॉनल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में सिरिल रामाफोसा के साथ बदतमीज़ी की। रामाफोसा को डराने की कोशिश की। यहां तक कि अपनी ताकत दिखाने के लिए डॉन्ड ट्रंप ने रामाफोसा के सामने व्यंग कसते हुए कहा कि पीएम मोदी मेरे दोस्त हैं। मैंने ही भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाई है।

प्रमुख खबरें

Rohit Sharma के World Cup 2027 खेलने पर Ajinkya Rahane की खरी-खरी: बार-बार सवाल उठाकर न पैदा करें Confusion

New-Gen Hyundai Creta का बड़ा बदलाव, K3 Platform और ADAS Features के साथ 2027 में होगी एंट्री

भारत में 2028 तक शुरू होगी Air Taxi, नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu ने Bengaluru में किया बड़ा ऐलान

Jharkhand Student Protest: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10 अगस्त को होगा विधानसभा घेराव