राहुल गांदी के खटाखट वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 4 जून के बाद INDI गठबंधन बिखरेगा खटाखट-खटाखट

By अंकित सिंह | May 16, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शब्दों का स्पष्ट मजाक उड़ाते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया ब्लॉक पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी मोर्चा 4 जून के बाद "खटाखट खटाखट" बिखर जाएगा, जिस दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए, उन्होंने राहुल गांधी के राजस्थान में दिए गए भाषण से शब्द उधार लिए, जहां सांसद ने कहा था कांग्रेस सरकार देश के हर गरीब परिवार की एक महिला के बैंक खाते में 1 लाख रुपये (एक साल में) ट्रांसफर करेगी... अगर आप गरीबी रेखा से नीचे हैं तो हर साल 1 लाख रुपये (8,500 रुपये प्रति माह) खटाखट खटाखट आता रहेगा और एक झटका से हम हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे। 

मोदी ने कहा कि इन शहजादों को ना मेहनत की आदत है और ना ही नतीजे लाने की... इसलिए ये कहते हैं देश का विकास अपने आप होगा... देश का विकास खटाखट होगा। ये सोचते हैं कि भारत आत्मनिर्भर अपने आप बन जाएगा और पूछो तो कहते हैं- खटाखट...खटाखट। ये कहते हैं कि भारत की गरीबी हम दूर कर देंगे- खटाखट...खटाखट। लेकिन अब इनको मालूम होना चाहिए कि रायबरेली की जनता भी खटाखट... खटाखट भेजेगी घर। अमेठी से गए और अब ये रायबरेली से भी जाएंगे। देश चलाना, सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए बच्चों का खेल नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: चुनावी रण में आरक्षण को लेकर दांव-पेंच, किसकी बातों में है दम, कौन फैला रहा भ्रम?

प्रधान मंत्री ने कहा कि शहजादे चाहे लखनऊ वाले हों या दिल्ली वाले... गर्मी की छुट्टियों पर विदेश निकल जाएंगे- खटाखट... खटाखट। और मैं गारंटी देता हूं कि आपकी सेवा के लिए दिन-रात एक करके काम करूंगा। मेरा पल-पल आपके नाम, मेरे शरीर का कण-कण आपके नाम। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस के शहजादों के लिए देश का विकास, गिल्ली-डंडे के खेल की तरह है। महलों में पैदा होने वाले इन शहजादों को न मेहनत की आदत है और ना ही नतीजे लाने की। इसलिए ये कहते हैं देश का विकास अपने आप होगा -  खटाखट-खटाखट। ये कहते हैं कि भारत की गरीबी हम दूर कर देंगे- खटाखट...खटाखट। लेकिन अब इनको मालूम होना चाहिए कि रायबरेली की जनता भी इनको खटाखट... खटाखट भेजेगी घर। 

प्रमुख खबरें

UNGA 81st Session | भारत की कूटनीतिक सक्रियता, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईयू और नाउरू के नेताओं से की उच्चस्तरीय चर्चा

Houthi हमलों के बीच ब्रिटेन Saudi Arabia के सैन्य विमानों को हवा में देगा ईंधन

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट