'99 के चक्कर में फंस गई है कांग्रेस', बिना नाम लिए राहुल पर PM Modi का वार, बच्चे के मन को बहलाने का काम चल रहा है

By अंकित सिंह | Jul 02, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि झूठ फैलाने के बावजूद इंडिया ब्लॉक लोकसभा चुनाव हार गया। पीएम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और बिना नाम लिए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में कांग्रेस के लिए भी इस देश की जनता ने जनादेश दिया है। इनके लिए देश की जनता का जनादेश है कि आप विपक्ष में ही बैठो और तर्क खत्म हो जाए तो चीखते-चिल्लाते रहो। उन्होंने कहा कि ऐसा लगातार तीसरी बार हुआ कि कांग्रेस चुनाव में 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई! यह कांग्रेस के इतिहास में चुनावों में तीसरी सबसे बड़ी विफलता है। चुनावों में यह कांग्रेस की तीसरी सबसे खराब प्रस्तुति है। 

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उस बालक बुद्धि को कौन समझाए कि तुमने फेल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस से कहा कि जनादेश को फर्जी जीत के जश्न में मत दबाओ, ईमानदारी से जनादेश को समझने की कोशिश करो, उसे स्वीकार करो। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी 2024 से एक परजीवी कांग्रेस के रूप में जानी जाएगी। 2024 से जो कांग्रेस है, वो परजीवी कांग्रेस है और परजीवी वो होता है जो जिस शरीर के साथ रहता है, उसी को ही खाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी जिस पार्टी के साथ गठबंधन करती है, उसी के वोट खा जाती है और अपनी सहयोगी पार्टी की कीमत पर वो फलती-फूलती है। यह मैं तथ्यों के आधार पर कह रहा हूं।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी ने 'शोले' फ़िल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। उसमें एक मौसी जी थीं... तीसरी बार ही तो हारे हैं, पर मौसी मोरल विक्ट्री तो है ना। अरे मौसी 13 राज्यों में 0 सीटें आई हैं, पर हीरो तो है ना। अरे पार्टी की लुटिया तो डुबोई है, पार्टी अभी भी सांसें तो ले रही है। मोदी ने कहा कि लोकसभा में कल ‘बालक-बुद्धि’ का विलाप चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में आर्थिक अराजकता फैलाने की दिशा में सोची समझी चाल चल रही है। 

मोदी ने कहा कि जहां-जहां बीजेपी-कांग्रेस की सीधी फाइट थी, जहां कांग्रेस मेजर पार्टी थी, वहां कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सिर्फ 26 परसेंट है। लेकिन जहां वो किसी का पल्लू पकड़ के चलते थे, ऐसे राज्यों में उनका स्ट्राइक रेट 50 परसेंट है। कांग्रेस की 99 सीटों में से ज्यादातर सीटें उनके सहयोगियों ने जिताया है और इसलिए कह रहा हूं कि ये परजीवी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां बीजेपी-कांग्रेस की सीधी फाइट थी, जहां कांग्रेस मेजर पार्टी थी, वहां कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सिर्फ 26 परसेंट है। लेकिन जहां वो किसी का पल्लू पकड़ के चलते थे, ऐसे राज्यों में उनका स्ट्राइक रेट 50 परसेंट है। कांग्रेस की 99 सीटों में से ज्यादातर सीटें उनके सहयोगियों ने जिताया है और इसलिए कह रहा हूं कि ये परजीवी कांग्रेस है।

इसे भी पढ़ें: राहुल-अखिलेश पर बरसे भाजपा सांसद संतोष पांडेय, कहा- तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है

उन्होंने कहा कि 16 राज्यों में कांग्रेस जहां अकेले लड़ी, वहां उसका वोट शेयर गिर चुका है। गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश, तीन राज्यों में जहां कांग्रेस अपने दम पर लड़ी और वहां 64 में से सिर्फ 2 सीट जीत पाई है। इसका साफ मतलब है कि इस चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह परजीवी बन चुकी और अपने सहयोगी दलों के कंधे पर चढ़कर सीटों का आंकड़ा बढ़ाया है। कांग्रेस ने अपने सहयोगियों के जो वोट खाए हैं, अगर वो न खाए होते तो लोकसभा में उनके लिए इतनी सीटें जीत पाना भी बहुत मुश्किल था। उन्होंने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है कि हिन्दुस्तान पर छह दशक तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी अराजकता फैलाने में जुटी हुई है। ये दक्षिण में जाकर उत्तर के लोगों के खिलाफ बोलते हैं, ये उत्तर में जाकर पश्चिम के खिलाफ जहर उगलते हैं। इन्होंने भाषा के आधार पर बांटने की हर कोशिश की है।

प्रमुख खबरें

Ronaldo के Retirement पर बहन Katia का बड़ा खुलासा, बोलीं- यह उनका आखिरी World Cup है

Argentina का करो या मरो मुकाबला, Cape Verde से भिड़ंत से पहले कोच Scaloni ने टीम को किया सावधान

NMC Health डील का असर, Bank of Baroda का शेयर 4% टूटा, निवेशकों की बढ़ी टेंशन

Fuel Price में राहत के लिए करना होगा इंतजार, मंत्री Hardeep Puri बोले- 2-3 महीने बाद फैसला